चुवाड़ी – अंशुमन शर्मा
जिले में पर्यावरण शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में डाइट शुरू में आयोजित सम्मान समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार के गुलमोहर (उमंग) ईको क्लब को जिला भर में उत्कृष्ट इको क्लब से सम्मानित किया गया।
गुलमोहर (उमंग) ईको क्लब के सदस्य पर्यावरण संरक्षण संबंधित गतिविधियां,स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण ,पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान ,प्लास्टिक मुक्त अभियान पर बेहतर कार्य कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक भाग सिंह, प्रारंभिक शिक्षा उपदेश बलबीर सिंह प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, ओ एस डी उमाकांत आनंद समेत गुणवत्ता उपनिदेशक कमलेश कुमारी द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह बांटे गए। इस कार्यक्रम में ईको क्लब प्रभारी संगीता टीजीटी (मेडिकल) ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह और एसएमसी प्रधान शिव कुमार ने इस उपलब्धि के लिए ईको क्लब प्रभारी संगीता को शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

