पाकिस्तान कॉलोनी के नाम से बद्दी में फैली गलत अफवाह, अफवाह फैलाने वाले पर बद्दी पुलिस करेगी कार्यवाही – मोहित चावला

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पाकिस्तान कॉलोनी चर्चा में है। बता दें कि ऐसी कोई कॉलोनी बद्दी या हिमाचल प्रदेश में नहीं है, लेकिन एक कुरियर यहां पहुंचा। जिस पर पाकिस्तान कॉलोनी एड्रेस लिखा हुआ था। हालांकि ये कुरियर डिलीवर नहीं हो पाया, क्योंकि इस कोरियर पर किसी भी तरह का कोई फोन नंबर भी नहीं था।

जिस पर बद्दी में एक गलत अफ़वाह फेल गई। जिस पर इस अफ़वाह की बात बद्दी पुलिस तक पहुंच गई। एसएसपी मोहित चावला ने मौके पर पुलिस को कार्यबाही करने के निर्देश दिए लेकिन मामले की गंभीरता और झूठी फैली अफवाह का पर्दाफाश करने और इस मामले का निरीक्षण करने खुद वीरवार सुबह ही एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने पाकिस्तान के नाम वाली कॉलोनी का निरीक्षण करने ख़ुद पहुंच गए।

एसएसपी बद्दी मोहित चावला मौके पर वहां पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। एसएसपी मोहित चावला ने कहा कि पुलिस की तफ्तीश में ऐसा कोई भी मामला नहीं पाया गया है। मोहित चावला ने कहा कि ऐसी कॉलोनी बद्दी में ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल में भी कहीं नहीं है।

एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि एक प्रवासी मजदूर द्वारा यह शरारत की गई थी। जिस पर इस शरारत का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। एसएसपी मोहित चावला ने कहा की जिसने पाकिस्तान कॉलोनी के नाम पर कोरियर कंपनी को एक आर्डर दिया था, उसे पुलिस ने बद्दी थाना में बुला कर तफ्तीश की जा रही है

एसएसपी ने कहा की पूरे क्षेत्र में झूठी अफवाह फैलने से लोगों में डर का माहौल सा बन गया था। एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा की ऐसी कोई बात नही है। जिससे लोगो को डरने की जरूरत है। रही बात आरोपी की तो उससे पूछताश चल रही है और कार्यबाही की जा रही है। उसकी क्या मंशा थी जो इसने इस काम को अंजाम दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...