पांव फ‍िसलने से ब्‍यास नदी में जा गिरा युवक, सीढ़‍ियों का पुल बनाकर इस तरह किया रेस्‍क्‍यू

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर भी गर्मी पड़ने से बर्फ पिघल रही है व न‍दी नालों में पानी की मात्रा बढी हुई है। बड़ी नदियों में पानी उफान पर है।

इस बीच मनाली में शनिवार सुबह एक हादसा हाे गया। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे पांव पिसलने से युवक ब्यास नदी में जा गिरा। थोड़ी दूरी पर पानी में बहने के बाद वह बीच नदी में फंस गया।

स्‍थानीय लोगों ने उसके नदी में फंसे होने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने युवक को रेस्क्‍यू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस दौरान टीम को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी, क्‍योंकि जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। नदी का बहाव काफी तेज था।

युवक की पहचान 24 वर्षीय राकेश पुत्र राजू मुहाला रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई है। युवक अपने परिवार के साथ मनाली में ही रहता है।

अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी दीपक ने बताया कि उन्हें भूतनाथ मंदिर मनाली के नजदीक ब्यास नदी के बीच में एक लड़के के फंसे होने की सूचना मिली। दमकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सीढ़ी का पुल बनाकर रस्‍सी की सहयता से सुरक्षित निकाला तथा पुलिस के हवाले किया।

डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पांव फिसलने के कारण लड़का नदी में गिर गया था, जिसे रेस्क्‍यू कर लिया गया है। उन्होंने पर्यटकों से भी आग्रह किया कि वे नदी नालों के किनारे न जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...