पांवटा साहिब में पशु हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के क्यारदा में वीरवार देर रात को कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा किसी पालतू पशु को काटने का मामला जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों के सामने आया। तो क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। तो भारी लाव लश्कर के साथ माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

इसके साथ ही हिंदू संगठनों के कुछ कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। जिससे माहौल मैं काफी तनातनी हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की घर व पशुशाला के बाहर रखे घास, लकड़ी व चारे को भी जला दिया। इसके साथ ही मौके पर पहुंचकर डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह व एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने लोगों से माहौल को शांत रखने का आग्रह किया।

एसडीम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने लोगों से कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। इसके बाद पुलिस ने पशु हत्या के आरोपी जमशेद पुत्र रुलिया, अब्दुल पुत्र नासिर व सुलेमान पुत्र सगिरा को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों को जैसे ही गोवंश की हत्या का मामला लगा, तो स्थानीय लोग देर रात को भारी संख्या में पहुंचकर गए, उसके बाद जब मौके पर पशुपालन विभाग की टीम पहुंची। तो पशु पालन विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि यह भैंस की कट्टी है, जिसे काटा गया है।

उसके बाद मामला कुछ शांत हुआ, इसी दौरान हिंदू संगठनों व स्थानीय लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे शुरू कर दिए। तो वहीं दूसरी तरफ जमील के बेटे नासिर ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नासिर पुत्र जमील के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। साथ ही पशु हत्या के आरोपी तीन लोगों को मौके पर से हिरासत में लेकर माजरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके से फरार कुछ लोगों की तलाश जारी है।

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ओमपती जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है, अन्य की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने वहां पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए, जिसकी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...