पांवटा साहिब के होली मेले में विशाल दंगल का हुआ आयोजन

--Advertisement--

पांवटा साहिब, 22 मार्च – नरेश कुमार राधे 

उपमंडलाधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने आज होली मेले में आयोजित विशाल दंगल के दौरान बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

दंगल के दौरान पांवटा साहिब में दंगल की 02 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें एक ओपन तथा दूसरी सिरमौर केसरी के नाम से आयोजित करवाई गई।

ओपन वर्ग में कमल विजेता रहे जिनको 51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार तथा ट्रॉफी व उपविजेता जितेंद्र को 31 हजार की राशि तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

सिरमौर केसरी वर्ग में जसवीर विजेता रहे जिनको 30 हजार रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता सुरेन्द्र रहे जिनको 20 हजार रुपए के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यकारी अधिकारी पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने दंगल के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर तहसीलदार ऋषभ शर्मा, नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया तथा नगर निगम के पार्षदों सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...