पांवटा साहिब के निहालगढ़ गोलीकांड की ये थी वजह, 6 में से तीन काबू

--Advertisement--

पांवटा साहिब, 13 अप्रैल – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड की सीमा पर स्थित  पांवटा साहिब उपमंडल के निहालगढ़ में गोलीकांड की वजह सामने आई है। निहालग़ढ में मकान मालिक साहिल को सबक सिखाने के मकसद से गोलियां चलाई गई थी। शुरुआती जांच में तीन राउंड में गोलियां चलाई गई।

खास बात है ये कि 6 में से तीन आरोपियों को खाकी ने सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया है। वारदात की शुरुआत 9 अप्रैल की रात हुई। मुख्य आरोपी गुरविंदर अपनी महिला दोस्त से मिलने निहालगढ़ पहुंचा था। इस दौरान महिला घर पर नहीं थी।

फोन करने पर महिला ने मुख्य आरोपी को बताया कि वो माता जी का चेकअप करवाने अस्पताल आई है। जल्द ही वो कमरे में लौट आएगी। इस दौरान गुरविंदर गुस्सा हो गया। साथ ही महिला का कमरा खोल कर उसके कपड़े जलाने लगा।

इसी दौरान मकान मालिक साहिल ने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो गुरविंदर से कपड़ों में आग लगाने की वजह पूछी। इस पर बहस-बसाई भी शुरू हो गई। हालांकि उस समय गुरविंदर चला गया, लेकिन 10 अप्रैल की सुबह वापिस लौट कर साहिल के घर पर गोलियां चला दी। दो बाइकों पर 6 हमलावर पहुंचे थे। पुरुवाला पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर जाल बिछा दिया।

जानकारी के मुताबिक मुख्य हमलावर गुरविंदर का चहेरा भाई इन्दर जीत उर्फ़ इंदु भी शामिल था। फ़िलहाल हमले में संदिग्ध निहालग़ढ के मुकेश उर्फ़ मुक्का, मतरालियों के अब्दुल ख़ालिग़ व अक्कलगड के बलप्रीत सिंह उर्फ़ काका को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरुवाला के थाना प्रभारी राजेश पाल के नेतृत्व में डीएसपी अदिति सिंह द्वारा टीम गठित की गई थी। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पुलिस चहेरे भाइयों सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि वारदात के बाद समूचे इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी, लेकिन पुलिस की बेहतरीन कार्यशैली से आम लोग भय मुक्त भी रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 10 अप्रैल की वारदात में आर्म्स एक्ट व आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि तमाम आरोपी 24 से 28 साल के बीच के बताए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...