पहाड़ी से गिरने पर 21 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

श्री रेणुका जी पुलिस थाना के तहत दीद बगड़ पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले जाईचा-मजाई गांव की एक 21 वर्षीय युवती की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को उषा देवी अपनी छोटी बहन के साथ जंगल में बकरियां चराने गई थी। अचानक बकरियां चराते समय उषा देवी का पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरी। उसकी छोटी बहन ने तुरंत अपने घरवालों को उषा देवी के पहाड़ी से नीचे गिरने की सूचना दी।

घर के सदस्य तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों द्वारा उषा देवी को खाई से बाहर निकाला गया। प्राइवेट गाड़ी द्वारा इस युवती को सिविल अस्पताल ददाहू में लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर द्वारा तुरंत ही श्री रेणुका जी थाने को घटना के बारे में सूचित किया गया। रेणुका थाना पुलिस तुरंत सिविल अस्पताल ददाहू पहुंची।

रेणुका थाना के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक उषा देवी का पोस्टमार्टम करवाया गया है पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वही नायब तहसीलदार ददाहू करमचंद द्वारा फौरी राहत के तौर पर 20 हजार रुपए उसके परिजनों को दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...