पहाड़ी राज्यों के लिए हिमालयन रेजिमेंट की मांग को डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानियां का समर्थन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानियां ने पहाड़ी राज्यों के लिए हिमालयन रेजिमेंट बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरभूमि है और यहां से बड़ी संख्या में सैनिक सेना में रहे हैं, जिन्होंने अपने शौर्य का परिचय दिया है। मेजर सोमनाथ शर्मा को पहला परमवीर चक्र यहीं से मिला था।

केवल सिंह पठानियां ने कहा कि पहाड़ी राज्यों के लिए अलग रेजिमेंट बनाने की जरूरत है। इससे इन राज्यों के युवाओं को सेना में शामिल होने का अवसर मिलेगा और उनकी प्रतिभा का उपयोग देश की सुरक्षा के लिए किया जा सकेगा।

पठानियां ने कहा कि सीज फ़ायर के उल्लंघन पर भारत सरकार को कड़ा रुख अख्तियार करना चाहिए। हिमाचल सरकार भी अपने सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा पर ध्यान दे रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार मुस्तैदी के साथ अपने नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान दे रही है।

केवल सिंह पठानियां ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि गांधी जी ने ऐसे भारत की कल्पना नहीं की थी। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक समान हैं और तिरंगा 140 करोड़ देशवासियों का है। किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

केवल सिंह पठानियां ने बीजेपी से अपना दोहरा मापदंड छोड़ने की अपील की और कहा कि मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री को पद से इस्तीफा देना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...