पहले हुई थर्मल स्कैनिंग, फिर डाला गया वोट।

--Advertisement--

Image

कोटला, जीवन कुमार

विकास खंड नगरोटा सूरियां के अधीन आने वाली 55 ग्राम पंचायतों में 17 जनवरी को पहले चरण में 19 पंचायतों में मतदान हुआ। पोलिंग टीमें शनिवार को ही मतपेटियों के साथ पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच गई थीं। सभी पोलिंग स्टेशनों को सेनेटाइज करवाया गया था व ड्यूटी पर कार्यरत कर्मियों को कोविड-19 से बचने हेतु फेस शील्ड, मास्क, ग्लब्ज, सेनेटाइजर, थर्मल स्कैनर उपलब्ध करवाया गया था।

सुबह 8 बजते ही दिहाड़ी इत्यादि सहित अन्य कार्यों पर जाने वाले वोटरों की पोलिंग बूथों पर लाइनें लगनी शुरू हो गईं। वोटरों ने बड़ी ही सहजता से लाइनों में लगकर मतदान किया। हर वोटर की थर्मल स्कैनिंग की गई, उसके बाद वोट डालने दिया गया। महिलाओं ने मतदान करने में काफी रुचि दिखाई तथा घर का कार्य निपटा कर वोट डालने पहुंचीं। पोलिंग स्टेशन के 100 मीटर दायरे के अंदर किसी को भी जाने नहीं दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...