पहले बाइक की चोरी फिर आग लगाकर किया राख

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत पनोंग बाज़ार से चोरों ने मोटरसाइकिल को चोरी करने के बाद आग के हवाले कर दिया। मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्म सिंह शर्मा पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गाँव सिधोटी, डाकघर पनोंग, उप तहसील रोनहाट ने शाम को बाइक  (HP52A3648) को पनोंग बाज़ार में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा के सामने खड़ा किया था।

सुबह स्थानीय व्यक्ति द्वारा फ़ोन पर मामले की जानकारी दी गई तो उन्होंने देखा कि मोटर साइकिल पनोंग से थोड़ी दूरी पर रोनहाट सड़क में खड़ी थी, जो आग से पूरी तरह जल चुकी थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा मौक़े पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला गया। अज्ञात शरारती तत्वों की पहचान करने की दिशा में स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। पनोंग बाज़ार में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा के सामने से मोटर साइकिल को चोरी करने के बाद आग लगाकर जलाने की वारदात के बाद से स्थानीय व्यापारी सहम गए है। अज्ञात शरारती तत्वों के ख़िलाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे है।

उधर, पुलिस थाना शिलाई के एसएचओ प्रीतम सिंह लालटा ने बताया की शिकायत दर्ज करके पुलिस द्वारा गहनता के साथ मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में संलिप्त शरारती तत्वों की पहचान कर ली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...