पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इंट्रोड्यूस होनी चाहिए थी अग्निपथ योजना

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

आज देहरा में आम आदमी पार्टी की प्रेस वार्ता करते हुए आप प्रदेश उपाध्यक्ष( रक्षक विंग) कर्नल मनीष ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में बने पार्टी के नए संगठन को परिचित करवाया तथा पार्टी के अगले 1 महीने में प्रचार-प्रसार की नीति के बारे में बात कही।

उन्होंने बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में 6 संगठन मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें बृजमोहन शर्मा, आरके डोगरा, विकास बबू, सुदर्शन सेठी, ठाकुर जोगिंदर चौहान तथा काका प्रधान तथा जिला सचिव अश्वनी, सुभाष भगोरिया,कैप्टन डडवाल, इंद्रजीत सिंह, मदनलाल तथा महिला विंग में संध्या ठाकुर को संगठन में जिम्मेदारियां दी गई हैं।

पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर बात करते हुए कर्नल मनीष ने बताया की सरकार द्वारा अग्निपथ योजना को पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इंट्रोड्यूस करना चाहिए था तथा अगले 5 साल तक इनकी परफॉर्मेंस के आधार पर यह तय करना चाहिए था कि यह योजना सेना में उचित ढंग से लागू की जा सकती है या नहीं।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार ने जो रेगुलर भर्तियों को बंद किया है वह एक जल्दी में लिया गया निर्णय है, जिसे दोबारा से बहाल कर देना चाहिेए।

उन्होंने यह भी बताया कि अगले एक महीने में आम आदमी पार्टी हर पंचायत में जनसंवाद तथा बदलाव मार्च निकालेगी तथा जो लोग कह रहे हैं कि कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी का प्रचार प्रसार या लहर हिमाचल में मंद पड़ गई है तो अगले एक महीने में पार्टी की इतनी सक्रियता नजर आएगी कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जिस तरह से पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी को अप्रत्याशित जीत मिली है, हिमाचल में भी चौकानेवाले निर्णय मिलेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...