पहले निभाया पत्नी धर्म, फिर पुल से छलांग लगाकर महिला ने दे दी जान

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी शहर में एक महिला द्वारा भ्यूली पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर सायं करीब 4 बजे महिला ने भ्यूली पुल से ब्यास नदी में छलांग लगा दी। महिला काे छलांग लगाता देख वहां पर मौजूद व्यक्तियों ने तुरंत ब्यास नदी में उतकर महिला को बाहर निकाला।

महिला को बेहोश समझ कर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाॅक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान सुधा पुरी पत्नी राकेश निवासी लक्ष्मी बाजार जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आत्महत्या से पहले सुधा ने पति के लिए दोपहर का खाना बनाया और दुकान पर खाना छोड़ने के बाद घर वापस आ गई। दोपहर करीब 1 बजे वह घर के सारे दरवाजे खोलकर कहीं चली गई।

घर के दरवाजे खुले देखकर पड़ोसी ने इसकी सूचना पति को दी। इसके बाद सुधा की तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। देर शाम को उसका शव मंडी में ब्यास नदी में मिलने से परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल 

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मंडी शहर के भ्यूली पुल से एक महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगाई है। महिला की मौत हो चुकी है। मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...