पशुशाला में आगजनी​ की घटना से दो गाय व एक कटड़ी की जलकर मौत

--Advertisement--

Image

नालागढ़  – सुभाष चंदेल

नालागढ़ उपमंडल के निहला खेड़ा में पशुशाला में अचानक आगजनी​ की घटना से दो गाय व एक कटड़ी की जलकर मौत हो गई है । इससे करीब 1.50 लाख का नुकसान हो गया है। आग से पशुशाला और वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

अज्ञात कारणों से लगी आग पर फायर बिग्रेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया और पशुशाला के साथ लगती आसपास की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।

फायर बिग्रेड नालागढ़ सूचना मिली कि निहला खेड़ा गांव में गुरमीत सिंह के घर के पास बनी पशुशाला में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही ​ फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।

फायर बिग्रेड के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया और साथ लगती संपत्ति को आग लगने से बचा लिया गया, जिसकी कीमत करीब 5 लाख आंकी गई है।

फायर बिग्रेड नालागढ़ के सब फायर ऑफिसर जयपाल ठाकुर ने बताया कि आगजनी में दो गाय व एक कटड़ी की मौत हो गई है।

वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डा. बीबी करकरा ने कहा कि इस आगजनी मे दो गाय जिनमें एक गर्भवती व एक कटड़ी की मौत हो गई। उन्होने कहा कि मृतक पशुओ का पोस्टमार्टम कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...