पर्याप्त जमीन न होने के कारण नहीं खुल पाया अटल आदर्श विद्यालय, अब कैसे खुलेगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल

--Advertisement--

Image

कोटला – व्युरो

भाजपा ने अटल आदर्श विद्यालय खुलवने की घोषणा की थी और अब मौजूदा कांग्रेस सरकार ने हर विस क्षेत्र में  राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा कर दी है।

पूर्व की भाजपा सरकार ने विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन कोटला में अटल आदर्श विद्यालय खोलने की घोषणा की थी लेकिन पांच साल में भाजपा सरकार द्वारा विद्यालय खुलवाना तो दूर, जमीन का चयन भी नहीं हो पाया।

अब कांग्रेस मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा करके जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

ज्वाली की जनता ने कहा कि भाजपा ने जब कोटला में अटल आदर्श विद्यालय खोलने की घोषणा की थी तो आस जगी थी कि अब निजी स्कूलों से छुटकारा मिल जाएगा लेकिन पांच साल इंतजार में ही गुजर गए।

अटल आदर्श विद्यालय निर्माण में हर बार जमीन का पचड़ा आड़े आता रहा। कभी जमीन नहीं मिलती और अगर मिल जाती तो जमीन पूरी नहीं हो पाती।

अब कांग्रेस ने राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा कर दी लेकिन जब अटल आदर्श विद्यालय निर्माण के लिए जमीन नहीं मिली तो राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल को जमीन कहां से मिलेगी।

ज्वाली की जनता ने कहा कि जवाली को ठगने के लिए भाजपा व कांग्रेस स्टंट खेल रही है लेकिन हकीकत में कुछ भी नहीं खुलेगा।

अगर अटल आदर्श विद्यालय या राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खुलता है तो विस क्षेत्र जवाली के अधीन 59 पंचायतों व एक नगर पंचायत की जनता को इसका लाभ होगा।

लोगों ने मांग की है कि अतिशीघ्र कोटला में अटल आदर्श विद्यालय का निर्माण करवाया जाए या फिर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाए ताकि निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को इन स्कूलों में शिक्षा मिल सके।

पूर्व प्रधान योगराज मेहरा के बोल

कोटला पंचायत के पूर्व प्रधान योगराज मेहरा ने कहा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल कोटला में खुलना चाहिए ताकि कोटला को लाभ मिल सके।

समाजसेवी जीवन कुमार के बोल

समाजसेवी जीवन कुमार ने कहा कि पांच साल तक अटल आदर्श विद्यालय नहीं खुल पाया तो अब राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल कैसे खुल पाएगा।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा के बोल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा ने बताया कि कोटला में पर्याप्त जमीन न होने के कारण अटल आदर्श विद्यालय नहीं खुल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...