पर्यटन विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय द्वारा आयोजित किया गया ‘विश्व पर्यटन दिवस’

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पर्यटन विभाग हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय द्वारा विश्व पर्यटन दिवस को एक सप्ताह के रूप में मनाया गया। इसके निमित विभाग द्वारा दिनांक 21.09.2022 से 27.09.2022 तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की गई।

जिसमे विभाग द्वारा पेंटिंग कंपीटिशन, ग्रामीण पर्यटन थीम पर भाषण प्रतियोगिता, और विश्विद्यालय में सफाई अभियान, हेरिटेज वॉक ,सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज कार्यक्रम के अंतिम दिन के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता अध्ययन आचार्य कुलभूषण चंदेल, विशिष्ट अतिथि आचार्य अरविंद कुमार भट्ट रहे। आचार्य कुलभूषण चंदेल द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं प्रेषित की. और विभाग द्वारा आयोजित की गई।

कार्यक्रम श्रृंखला की सराहना की ओर कहा की पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में विविध प्रकार की संभावनाएं है। पर्यटन,हिमाचल की प्रगति के प्रमुख क्षेत्रों में से एक है। पर्यटन को प्रोत्साहित करने और इस क्षेत्र में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हमने पर्यटन को उद्योग का बढ़ावा देना चाहिए ।

कायक्रम में लगभग शिमला शहर के विभिन्न विद्यालयों के150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यटन के विषय में लोगो को जागरूक करना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...