“परीक्षा पर चर्चा 2023” के अंतर्गत कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

केंद्रीय विद्यालय बनीखेत विद्यालय में “परीक्षा पर चर्चा 2023” के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रों पर आधारित कला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें आस पास के विभिन्न केंद्रीय विद्यालय के साथ-साथ सीबीएसई बोर्ड व हिमाचल बोर्ड के स्टूडेंट्स शामिल रहे।

जिसमें डी पी एस और जवाहर नवोदय विद्यालय के विधार्थी शामिल हुए। सभी पार्टिसिपेट करने वाले स्टूडेंट्स ने बहुत क्रिएटिविटी दिखाई, और अपनी क्रिएटिविटी से नई-नई बहुत ही सुंदर कलाकृतियों का निर्माण किया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय बकलोह की छात्रा अक्षरा थापा को माननीय विद्यायक डी एस ठाकुर (डलहौजी) के द्वारा प्रदान किया गया।

अपना अमूल्य समय देते हुए माननीय विद्यायक डी एस ठाकुर (डलहौजी) ने बेटियों को वरदान बताया। उन्होंने कहा कि नए नवयुवक कलाकारों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं ,और अपने एग्जाम के स्ट्रेस से दूर रहें और पढ़ाई करें और मोदी के बताए हुए मंत्रों को अपने जीवन में उतारकर जीवन की हर चढ़ाई को बार करें और ऊंची से ऊंची चोटी को छू सकें |

प्रतियोगिता में चयनित कृतियों को परीक्षा पे चर्चा 2023 में प्रदर्शित किया जायेगा जिसका अवलोकन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा। प्रतिभागियों को विद्यालय द्वारा समस्त कला सामग्री भी दी गई।

जिसका उन्होंने पेंटिंग बनाने में उपयोग किया सभी छात्र छात्राओं के चेहरे पर बहुत मुस्कान थी बहुत तेज था और उत्साहित है।

इस तरह के कला प्रतियोगिता के लिए उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी से, सृजनात्मकता से, एग्जाम के स्ट्रेस को दूर रखते हुए नई-नई कलाकृतियों का निर्माण किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...