परछोड़ स्कूल के छात्रों पर रंगड़ों ने किया हमला, 35 बच्चे घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा जिले के भटियात क्षेत्र के परछोड़ में रंगड़ों ने स्कूल के बच्चों पर हमला कर दिया। इससे करीब 35 बच्चे घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी बच्चों को तुरंत नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कई बच्चों को ग्लूकोज लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी के बाद प्राथमिक स्कूल के एक बच्चे की शरारत दूसरे स्कूली बच्चों पर भारी पड़ गई। बुधवार को कलम नदी पर स्थित परछोड़ के पुल के पास लगे एक पेड़ पर एक बच्चा पत्थर मार कर भाग गया, वहीं पीछे से आ रहे राजकीय प्राथमिक व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ के स्कूली बच्चों पर छत्ते से निकले रंगड़ों ने हमला कर दिया। इससे करीब 35 बच्चे घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। घायल बच्चों को स्कूल स्टाफ व स्थानीय लोगों की सहायता से नागरिक अस्पताल चुवाड़ी लाया गया। गनीमत यह रही कि रंगड़ों से बचने के चक्कर में कोई बच्चा भागते-भागते दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ। देर शाम तक बच्चों का उपचार जारी रहा तथा बच्चों की हालत ठीक है।

स्कूल के प्रधानाचार्य सरदार सिंह ने बताया कि जैसे ही स्कूल में छुट्टी हुई, वैसे ही रंगड़ों ने हमला कर दिया, जिसमें प्राथमिक स्कूल व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परछोड़ के बच्चे घायल हुए हैं। इनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। वहीं डाक्टर डीपी सिंह ने बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“पहाड़ कमाई का साधन नहीं” – त्रियुंड मॉडल पर नैंसी अटल का सरकार पर हमला

पहाड़ों पर शुल्क लगाकर सरकार ने युवाओं से प्रकृति...

चंबा जिला के चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने राष्ट्रपति भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण

ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकन से बच्चों ने प्राप्त किया...

14 अप्रैल को हरोली उत्सव में लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न कम्पनियों में भरे जाएंगेे 550 पद

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां...

सांख्यिकी सहायक की छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सांख्यिकी...