
जवाली, (व्यूरो): प्रदेश कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिनोंदिन प्रदेश कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अभी कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष दिलाबर सिंह छोटू का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ भद्दी गालियों का प्रयोग किया जा रहा है जिसकी सियासी गलियारों में काफी चर्चा है। कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष दिलाबर सिंह छोटू द्वारा ऐसी गालियां निकाली गई हैं जिनको सुन पाना भी मुश्किल हो रहा है। इस ऑडियो के वायरल होने उपरांत ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग में रोष पनप उठा है तथा इसके कारण कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर ऑडियो के वायरल होते ही हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। भाजपा को भी बैठे-बैठाए मुद्दा मिल गया है। हालांकि दिव्य हिमाचल इस वायरल ऑडियो की सत्यता को स्पष्ट नहीं करता है लेकिन वायरल ऑडियो से हर कोई स्तब्ध है।
*वहीं इस बारे में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि उक्त नेता को बर्खास्त किया जाना चाहिए तथा इस बारे में हाईकमान से बात की जाएगी।*
*कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष दिलाबर सिंह छोटू ने इस वायरल ऑडियो पर यही कहा है कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।*
