पत्नी बनी प्रधान तो पति बने उपप्रधान, निर्विरोध चुनी पूरी पंचायत

--Advertisement--

Image

मंडी, ब्यूरो

पंचायत चुनावों में अकसर ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं जहां भाई-भाई के बीच मुकाबला, पति-पत्नी के बीच टक्कर और सास-बहू में फाइट। लेकिन आपने कभी यह नहीं सुना होगा कि पति-पत्नी को प्रधान और उपप्रधान के पद पर सर्वसम्मति से चयन किया गया हो, लेकिन यह सच है। ऐसा ही कुछ हुआ है मंडी जिला के द्रंग उपमंडल के तहत नवगठित कचौटधार पंचायत में। इस पंचायत के लोगों ने एक ही परिवार को प्रधान और उपप्रधान की बागडोर सौंप दी और वो भी बिना चुनाव करवाए।

पंचायत के लोगों ने आशा देवी को पंचायत की पहली महिला प्रधान के रूप में चुनने के साथ ही उनके पति जय सिंह राणा को उपप्रधान चुन लिया है। हालांकि इस संदर्भ में जानकारी स्पष्ट नहीं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश में यह शायद अपनी तरह का पहला मामला है। यही नहीं पंचायत के लोगों ने अपनी पूरी पंचायत को सर्वसम्मति से चुना है ।

जिसमें घुमहारडा एक वार्ड से कला देवी, घुमहारडा दो से सपना देवी, सरी एक से ललिता देवी, सरी दो से ज्योति देवी और कचौटधार से मूल चन्द को वार्ड पंच चुना गया। प्रधान आशा देवी और उनके उपप्रधान पति जय सिंह राणा ने इसके लिए पूरी पंचायत का आभार जताया है और पंचायत के लोगों को आश्वस्त किया है कि विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...