पत्नी के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां – राजीव जस्वाल

उपमंडल नगरोटा बगवां के तहत हटवास में पत्नी की हत्या के दोषी अजय कुमार को जिला व सत्र न्यायाधीश धर्मशाला-दो नितिन कुमार की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है।

जिला न्यायवादी भुवनेश मिन्हास ने बताया कि अगस्त 2017 को हटवास निवासी प्रवीण लता रास्ते में बेहोश मिली थी। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया था।

इस बाबत प्रवीण लता की बहन सोनिया ने पुलिस थाना नगरोटा बगवां में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अजय कुमार ने आठ अगस्त, 2017 को फोन कर बताया कि उसे बताया था कि प्रवीण लता पर कुल्हाड़ी से वार किया है और वह कोमा में चली गई है।

सोनिया ने अजय कुमार की बात पर विश्वास नहीं किया। उसी दिन शाम को अजय कुमार का फोन दोबारा आया और कहने लगा कि ससुराल में फोन कर दो। इसके बाद सोनिया ने बहन के बेटे अमन को फोन पर सारी बात बताई। इसके बाद 10 अगस्त को सोनिया माता निर्मला देवी व भाई विक्रम के साथ टांडा पहुंची और प्रवीण लता से बात की।

शिकायत के बाद पुलिस ने अजय कुमार को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू की थी। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल पर दो खाली बोतल शराब की मिली, जिनमें से एक टूटी हुई थी व एक पत्थर मिला, जिससे पीड़िता पर वार किया था। अजय कुमार की मां रजनी देवी ने प्रवीण लता का मोबाइल फोन व आरोपित की खून भरी टीशर्ट पुलिस को दी थी।

पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि पीड़िता का पति उससे कई बार मारपीट करता था। उपचार के दौरान प्रवीण लता को 27 सितंबर, 2017 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन इसके बाद पीड़िता की 6 नवंबर, 2017 को मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने पति पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...