पति-पत्नी निकले चरस तस्कर, पुलिस ने पपलाह में ऐसे दबोचे दोनों

--Advertisement--

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट 

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत पट्टा के गांव पपलाह में पति-पत्नी से 137 ग्राम चरस बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पपलाह में बसंता उर्फ फौजी के घर में दबिश देते हुए तलाशी ली, तो 137 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर बसंता तथा उसकी पत्नी उषा देवी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि पपलाह में बसन्ता उर्फ फौजी व उसकी पत्नी उषा देवी के घर से 137 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...