पति की शराब व मारपीट से तंग आकर महिला ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पति की शराब पीने की लत व मारपीट से तंग आकर एक 26 वर्षीय महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।महिला को धर्मशाला से रैफर करके डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

थाना धर्मशाला के अंतर्गत पुलिस के अनुसार महिला की शादी 2015 में हुई थी और वह अपने पति की शराब पीने की लत व मारपीट से तंग थी। मायका पक्ष ने बताया कि 6 जून को महिला को उसके पति ने शराब के नशे में पीटा, जिसके बाद महिला ने तंग आकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

वीरवार को टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच अधिकारी को पोस्टमार्टम के लिए टांडा रवाना कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...