पठानियां ने शाहपुर के चंगर क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं करके मांगा जनता का समर्थन

--Advertisement--

पठानियां ने मोदी पर साधा निशाना, बोले, जब हिमाचल आपदा से जूझ रहा था तब क्यों याद नहीं आया पहाड़।

शाहपुर – नितिश पठानियां

भाजपा पर इस बार धनबल की राजनीति पर जनबल भारी पड़ेगा। जनता भाजपा में 10 साल के कार्यकाल केवल धर्म की राजनीति करके सत्ता हथियाई है। ये कहना है विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल पठानियां का।

आज केवल सिंह पठानियां ने शाहपुर हल्के के चंगर क्षेत्र के डोडला, परगोड़ बैरिया, हारचकियां, धारकलां, भनियार में नुक्कड़ जनसभाओं का आयोजन कर लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में लोगों के बीच जा कर चुनाव प्रचार किया। वहीं आज के लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा।

केवल सिंह पठानियां ने आज भाजपा पर जुबानी हमले करते हुए कहा कि आज मंडी में मोदी कहते है कि पहाड़ का आशीर्वाद मुझे मिल गया है। लेकिन जब हिमाचल में आपदा आई तब कहाँ थे,तब याद नहीं आई हिमाचल की। हिमाचल को राष्ट्रीय आपदाग्रस्त घोषित क्यों नहीं किया। हर बार भाजपा ने जाति धर्म के आधार पर वांटने का प्रयास किया है।

उंन्होने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है। आज देश की हालत ऐसी है कि हर विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। उंन्होने कहा कि जब अम्बानी अडानी विजय माल्या जैसे लोगों का कर्ज माफ हो सकता है तो आम किसान का क्यों नहीं। दस सालों में काँगड़ा घाटी रेल लाइन को बड़ा नहीं कर पाए। उंन्होने कहा कि जितने भी काँगड़ा चंम्बा के अंदर शिक्षा स्वास्थ्य से जुड़े बड़े संस्थान है वे सब कांग्रेस की देन हैं।

उंन्होने कहा कि भाजपा केवल जाति व धर्म का मुद्दा बनाकर लोगों को वांटने का काम कर रही।युवाओं के रोजगार की कोई बात नहीं। अग्निवीर योजना जैसी स्कीम लाकर देश के युवाओं का भविष्य खराब कर दिया। किसी अग्निवीर की मृत्यु हो जाती है तो उसे शहीद का दर्जा तक नहीं दिया जाता। परन्तु अब जनता जाग चुकी है भाजपा की जनविरोधी नीतियों में अब फंसने वाली नहीं है।

उंन्होने कहा कि प्रदेशमे कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा कांग्रेस पार्टी ने दी, भाजपा इसे बंद करना चाहती है और कि राज्यों में बंद भी कर दी है। उंन्होने कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री जब काँगड़ा आए थे तो उन्होंने कहा था कि अगली बा जब वह आएंगे तो पठानकोट जोगिन्दरनगर की रेललाइन को ब्रॉडगेज कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री बताएं कि कहा गई रेल लाइन जो चल रही थी उसे भी सगी से नहीं चला पाए। उंन्होने कहा कि कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी को भारी मतों से जीता कर काँगड़ा चंम्बा की जनता दिल्ली भेजेगी। देश मे कांग्रेस की सरकार बनते ही काँगड़ा चंम्बा में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...