
नूरपूर, देवांश राजपूत
नूरपुर फोरलेन संघर्ष समिति ने आज जसूर में बैठक की।बैठक करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन ने पठानकोट मंडी फोरलेन निर्माण में प्रभावितो में साथ धोखा किया है।संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा ने बताया कि इस फोरलेन निर्माण से 3781 परिवार प्रभावित हो रहे है लेकिन उन्हें मिलने वाला मुआवजा बहुत ही कम है।
उन्होंने कहा कि अपनी आपत्तियां दर्ज करने के लिए प्रभावितों ने आर्बिट्रेटर नियुक्त करने की मांग की थी जहाँ वो अपनी आपत्तियां दर्ज करवा पाते लेकिन सरकार ने डिविजनल कांगड़ा को ही आर्बिट्रेडर नियुक्त कर दिया जो सरासर गलत है।उन्होंने कहा कि वो चाहते थे कि आर्बिट्रेशन किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की मध्यस्थता के साथ होती लेकिन सरकार ने उनकी किसी मांग पर कोई गौर नहीं की।
उन्होंने कहा कि वो अब शीघ्र संघर्ष का रास्ता ही अपनाएंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी
