पकड़ा गया हत्यारा: शराब के नशे में किया भांजे का कत्ल… फिर पूरे परिवार के साथ फरार हो गया था मामा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के थियोग उपमंडल में एक हत्या के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी नेपाली मजदूर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गत 28 फरवरी को जराई गांव में संदिग्ध हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह मामला स्थानीय बागवाल जगदीश के बयान के आधार पर दर्ज किया गया, जिसने कृषि एवं बागवानी कार्य में लगे एक नेपाली परिवार को आवास उपलब्ध कराया था। उस परिवार में सुरेश, उनकी पत्नी, पांच बच्चे और उनका भांजा धनी राम बाग में बने दो कमरों वाले एक छोटे से मकान में रहते थे।

उन्होंने बताया कि गत 28 फरवरी की सुबह जगदीश ने मकान के दोनों कमरे को बाहर से बंद देखा। दरवाजा खोलने पर उसे एक कमरे में धनी राम का शव मिला। कुछ गड़बड़ होने का संदेह होने पर उसने पुलिस को हत्या और सुरेश तथा परिवार के सदस्यों के लापता होने की सूचना दी।

एसएफएसएल जुंगा की एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।वहीं, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरेश का पता लगाने के लिए तीन टीमें भेजीं। आखिरकार, उसे एक मार्च को शर्मला पंचायत के शर्माथु गांव से हिरासत में लिया गया और गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सुरेश ने कथित रूप से शराब के नशे में धुत होकर पुरानी दुश्मनी के कारण धनी राम पर कृषि उपकरण से हमला किया। आगे की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

होली व खग्रास चंद्रग्रहण एक साथ, असमंजस में लोग, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी

शाहपुर - नितिश पठानियां वर्ष 2026 में रंगों का पर्व...

पंजाब के बाइकर्स ने लाहौल में मचाया हुड़दंग, आपस में भिड़े पर्यटकों के दो गुट

हिमखबर डेस्क देवभूमि की शांत वादियों में शांति उस वक्त...