पंडोह डैम के पास वैकल्पिक सड़क मार्ग पर वाहन दुघर्टनाग्रस्त, एक की मौत, 7 घायल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह डैम के पास बनाए गए वैकल्पिक सड़क मार्ग पर शुक्रवार शाम को एक टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे जा गिरी। घटना में गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लगभग 7 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं घायलों को 108 एंबुलैंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार टाटा सूमो टैक्सी नंबर पंडोह बाजार से शाम साढ़े 5 बजे देवरी पंचायत के बौंस गांव की तरफ सवारियों को लेकर जा रही थी। अचानक एसपीटी होटल के आगे मोड़ से अनियंत्रित होकर गाड़ी 100 मीटर नीचे गिर गई।

जिसमें जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त टिकम राम निवासी गांव मुथल, डाकघर व पंचायत देवरी की मौके पर मौत हो गई। मृतक वर्तमान पंचायत प्रधान देवरी धनी राम के पिता हैं। वहीं हादसे में  घायल सभी 7 लोग देवरी पंचायत के आसपास के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

उधर, हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलैंस मौके पर पहुंची और घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...