पंजाब में फिर HRTC की 4 बसों पर हमला, भिंडरावाला समर्थकों ने तोड़े शीशे, खिड़की पर लिखा-खालिस्तान

--Advertisement--

पंजाब – भूपेंदर सिंह राजू

हिमाचल प्रदेश की बसों को एक बार फिर से पंजाब में निशाना बनाया गया है। इस बार अब गुरु की नगरी अमृतसर में एचआरटीसी की 4 बसों को निशाना बनाया गया है और बस के शीशे तोड़ने के बाद उस पर खालिस्तान लिखा गया है।पूरी घटना को लेकर एक बार फिर से पंजाब जाने वाली हिमाचल प्रदेश की बसों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर बस स्टैंड पर यह घटना हुई है। घटना के बाद की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि बस के फ्रंट शीशे पर वार किया गया है। साथ ही बस की ड्राइवर वाली खिड़की पर पंजाबी में खालिस्तान लिखा गया है।

एचआरटीसी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर, ऊना, देहरा और हमीरपुर डिपो की ये बसें हैं, जो कि बस स्टैंड में खड़ी थी। इनमें तीन बसों के फ्रंट के शीशे तोड़े गए और अन्य बसों पर आगे और साइड में खालिस्तान लिखा गया है। उधर, अब तक पता नहीं चला है कि पुलिस को शिकायत दी गई है या नहीं।

उधर, हिमाचल प्रदेश कंडक्टर यूनियन के उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर ने घटना की तीव्र आलोचना की है। उन्होंने बताया कि इस मामले पर आज यूनियन की बैठक भी बुलाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...