
239 पदों पर होगी तैनाती, 26 हजार उम्मीदवारों ने किया है आवेदन
धर्मशाला – राजीव जसबाल
आरके शर्मा, सचिव तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत सचिव भर्ती की परीक्षा के अभ्यर्थियों को जल्द राहत मिलने वाली है।
पंचायत सचिव भर्ती के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से टाइपिंग टेस्ट इसी महीने करवाया जाएगा।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि पंचायत सचिव भर्ती के लिए होने वाले टाइपिंग टेस्ट के लिए तैयारियां लगभग कर दी गई है।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से इस टेस्ट को इसी महीने पूरा करवाने के लिए प्रयास किए जा रह हैं। जल्द ही इसके लिए तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।
पंचायत भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार पिछले काफी समय से टाइपिंग टेस्ट की डेट के इंतजार में है।
पंचायत सचिव की 2020 से भर्ती प्रक्रिया चल रही हैं, लेकिन एचपीयू की लेट लतीफी के कारण अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
एचपीयू ने पंचायत सचिव के 239 पद भरने को एक साल पहले लिखित परीक्षा ली थी और अब एचपी टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड अगली प्रक्रिया पूरी करेगा।
टाइपिंग टेस्ट में चयनित उम्मीदवारों की मैरिट सूची भी बोर्ड ही तैयार करेगा। विभाग ने परीक्षा करवाने का जिम्मा यूनिवर्सिटी को दिया।
एचपीयू ने 22 अक्तूबर 2021 को पंचायत सेक्रेटरी के पदों को भरने के लिए एग्जाम करवाया। 26 हजार अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया।
इसके बाद पांच अप्रैल 2022 को एचपीयू ने रिजल्ट घोषित किया। पांच अप्रैल से अब तक इसकी न तो मैरिट बनी है और न ही टाइपिंग टेस्ट की डेट तय हुई है।
भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए सात महीने हो गए हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया आगे ही नहीं बढ़ रही। 26 हजार युवाओं का भविष्य लटका हुआ है।
पंचायत सचिव भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट जल्द पूरा करवाया जाएगा। कोशिश यही है कि इसी महीने टाइपिंग टेस्ट को पूरा किया जाए। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
