पंचायत सचिवों की हड़ताल का असर ग्राम सभाओं में देखने को मिला, नहीं हुआ पंचायत डोल भटहेड़ का कोरम पूरा।
डोल भटहेड़ – अमित शर्मा
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने कहा कि पंचायत सचिवों की हड़ताल का असर आज होने वाली महत्वपूर्ण ग्राम सभाओं में देखने को मिला।
जिसके कारण पंचायत डोल भटहेड़ सहित अन्य कई पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने से 2024-025की विकास कार्यों से संबंधित कोई भी शेल्फ तैयार नहीं हो सकी ।
अतः हालातों को देखते हुए सरकार को जल्द से जल्द जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाकर समस्या का समाधान अतिशीघ्र करना चाहिए।
अन्यथा आगामी शेल्फ के साथ वर्तमान कार्यों पर भी शत-प्रतिशत रोक लगी रहेगी।

