
ज्वाली-माध्वी पंडित
सभी दानी सज्जनों एवं समाजसेवियों से सहायता हेतु अपील की जाती है कि मेहर सिंह गांव तलीयाल पंचायत डोल भटहेड़ तहसील ज्वाली की लता देवी ह्रदय रोग के कारण अति नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है । नाजुक बिमारी के कारण ह्रदय का आपरेशन अतिशीघ्र किया जाना है जिसके लिए अनुमानित ख़र्च पांच लाख रुपए तक चिकित्सकों द्वारा बताया गया है।
लता देवी के पति मेहर सिंह की कोरोना काल में प्राइवेट नौकरी चली गई है और वह पिछले दो सालों से घर पर ही है। बेरोजगारी की हालत में आंशिक मज़दूरी के सहारे अपने परिवार की देखभाल कर रहा है। अतः इन हालातों में लता देवी के इलाज के लिए आप सब से अनुरोध है कि आप सब अपने नेक हाथ लता देवी के इलाज हेतु सहायता के रुप में बढ़ाएं। ताकि लता देवी को नया जीवन मिल सके।
