पंचायत खैरियां में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती वर्कशॉप का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

प्राकृतिक खेती से आय दुगनी करने के किसानों को सिखाएं गुर, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ 72 किसानों ने प्राकृतिक खेती के बारे में ली जानकारी

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

तहसील हरिपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरियां में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को अपनाने बारे , एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया इस आयोजन में पंचायत के पांचों बार्डों से 72 किसानों ने शिरकत की।

कृषि विभाग से आए हुए अमित कुमार व हैप्पी ने प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जागृत किया और उन्होंने किसानों को बताया की प्राकृतिक खेती क्यों करें, कैसे करें, और प्राकृतिक खेती को अपना कर, खेती से अपनी आय के साधनों को कैसे बढ़ाएं इस पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई।

इस मौके पर खैरीया पंचायत के उप प्रधान जसवीर गुलेरिया ने बताया कि प्रमुख किसान गोल्डी ने किसानों को जीवामृत व वीजा अमृत बनाने की विधि प्रैक्टिकल करके सिखाई। आयोजन पर किसानों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए ,अमित ने विस्तृत चर्चा करते हुए प्राकृतिक खेती स्वास्थ्य के लिए कितनी जरूरी है उस पर भी चर्चा हुई।

साथ ही सरकार द्वारा किसानों की आमदन दुगनी करने व मार्केटिंग में आ रही समस्याओं को किसानों को उसका लाभ कैसे मिल सकता है उस विषय पर भी चर्चा की, और जैविक खेती ऐप जो भारत सरकार द्वारा संचालित कि जा रही है उसके साथ जुड़कर मार्केटिंग में लाभ लेने की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस आयोजन में पंचायत सदस्य व गांव के किसानों ने बड़े उत्साह से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसके उपरांत कैंप में आए हुए सभी के लिए चाय पान की व्यवस्था भी की गई थी ।

उप प्रधान जसवीर गुलेरिया ने इस सफल आयोजन के लिए सभी किसान भाइयों और कृषि विभाग से आए हुए प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञों का आभर प्रकट किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...