
देहरा- शीतल शर्मा
विकास खण्ड देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां का एक साल बेमिसाल साबित हुए है l देहरा विधानसभा की खैरियां पंचायत के प्रधान रेणु देवी के नेतृत्व में एक अनूठा प्रयास कर विकास की गति को दिशा देने का एक सुंदर प्रयास पेश किया है। संपूर्ण पंचायत प्रतिनिधियों व पंचायत वासियों के तालमेल में अभूतपूर्व विकास करवाया गया। इसमें बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, और अपंग पेंशन पंचायत में जरूरतमंदों को इस साल 26 पेंशने लगवाई गई।
इसी श्रृंखला में 26 बेटियां जो सिलाई कडाई का कार्य सीख कर घर बैठी हैं। उन्हें 26 सिलाई मशीनों के आवेदन वेलफेयर ऑफिस देहरा में जमा करवाए गए हैं। इसी के साथ पांच अनुसूचित जाति वर्ग के मकानों के आवेदन किए हैं जो 31 मार्च से पहले पहले इन्हें मिल जाएंगे। पँचायत में 26 जनवरी, 15 अगस्त गणतंत्र दिवस, महिला दिवस, बढ़ती उम्र में उल्लास, स्वास्थ्य निरीक्षण कार्यक्रम, 80 वर्ष से ऊपर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करना, आंगनबाड़ी के विभिन्न कार्यक्रमों को बखूबी करवाया गया।
इसके अतिरिक्त मनरेगा में अभी तक 11 लाख 58000 हजार धनराशि खर्च की गई है और अभीअन्य कार्य निरन्तर जारी हैं l पंचायतों को जो लक्ष्य दिया जाता है यह उससे कहीं ज्यादा कार्य करवाए जा चुके हैंl मनरेगा में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया । अभी तक 15 व्यक्तियों ने मनरेगा में 90 से ज्यादा दिन पूरे किए हैं।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत तीन विवाहों के आवेदन भेजे गएल l ई श्रम कार्ड सभी वार्डों में अलग-अलग कैंप लगवा कर बनाए गए। हिम केयर योजना के अंतर्गत कार्ड बनाने का कार्य जोरों पर चला हुआ है। आज तक जितनी भी ग्रामसभा हुई हैं वह पहले ही बार पूरी हुई है। 80 वर्ष से बुजुर्ग व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री गरीब योजना का कैंप लगाया गया।
इसके अतिरिक्त जो निर्माण कार्य ग्राम पंचायत खैरियां के अंतर्गत हुए हैं। जिसमें पक्की सड़क निर्माण डोली से भाग सिंह सिहोता के घर तक डेढ़ लाख रुपया, न रेश चावला के घर से लिंक रोड तक पक्की सड़क निर्माण डेढ़ लाख रुपया,
हैंड पंप से अमलोह पक्की सड़क निर्माण 75000 रू, मदनलाल के घर से पुली व पक्की सड़क निर्माण अमलोह डेढ़ लाख रुपया, डंगा व सड़क निर्माण सरदार गुरदेव सिंह के घर के पास सपडू ₹40000 डंगा ब सड़क निर्माण इंस्पेक्टर किशन चंद विश के घर के पास खास खैरियां, कुआं निर्माण धवालू मनरेगा के अंतर्गत, कुआं निर्माणाधीन खास खैरियां मनरेगा के अंतर्गत काम उलेखनीय हैं l
ख़ैरियाँ पँचायत ने इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत सामुदायिक भवन बनाने हेतु जमीन संबंधी सभी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिए गए हैं और शीघ्र कार्य निर्माण शुरू किया जाएगाl इन भिन्न-भिन्न कार्यों के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरियां विकास कार्यों में गति देने में बहुत अच्छा कार्य किया हैl
बता दें देहरा खहड़ की पँचायत ख़ैरियाँ के प्रतिनिधियों प्रधान रेणु कुमारी , उप प्रधा जसवीर गुलेरिया की अगुयाई में वार्ड नंबर 1 राजकुमारी चावला पंचायत सदस्य, वार्ड नंबर 2 पंसाल कमल किशोर वार्ड सदस्य, वार्ड नंबर 3 मतविंदर सिंह बग्गा पंचायत सदस्य खैरियां खास,वार्ड नंबर 4 अम्लोह रितु रानी, वार्ड नंबर 5 स्वीटी देवी अमलैहड वार्ड में उलेखनीय विकास कार्य करवाये हैं l
