
नूरपुर-देवांश राजपूत
आज दिनांक 20/12/2021को सूचना एवम जनसंपर्क विभाग के तत्वोधान से वंशिका सांस्कृतिक युवा मंच ने गीत संगीत एवम नुकड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई गए योजनाएं जैसे की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थकेयर योजना (हिमकेयर), अपंग राहत भत्ता, विधवा/परित्यकता/एकल नारी पेंशन योजना, कुष्ठ रोगियों को पुनर्वास भत्ता के बारे मे जानकारी दी ।
कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत खावा के प्रधान मनोज कुमार, उपप्रधान सुनीता देवी , पंच सविता कुमारी, जमित सिंह, मोनिका देवी, निम्मो, राजन कुमार, लक्ष्मी देवी एवम गांव के लगभग 150 लोग मौजूद थे। इसी तरह का कार्यकर्म ग्राम पंचायत सदू में भी किया गया ।
कार्यकर्म मे पंचायत के प्रधान,उपप्रधान,पंच एवम गांव के लगभग 100लोग मौजूद थे। लोगो ने कार्यक्रम को बहुत सराहा। कलाकारों मे राजेश हैप्पी, राजीव चौधरी, अमित छोटू, परवीन चौधरी, अरुण कुमार, पंकज कुमार, अभिषेक चौधरी, हिमांशु कपूर, अनुपमा शाही, प्रिया कपूर, मोनिका गौतम थे।
