पंचायत की मासिक बैठक में पंचायत सचिव, प्रधान के ना आने पर विकास खंड अधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां- ब्यूरो

विकासखंड नगरोटा सूरियां के अंतर्गत खंड की मुख्य पंचायत नगरोटा सूरियां के पंचायत सदस्यों ने नगरोटा सूरियां की खंड विकास अधिकारी को एक लिखित शिकायत पत्र दिया है।

जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत में 11 तथा 26 तारीख को मासिक बैठक होती है, लेकिन पंचायत सचिव अधिकतर बैठकों में नहीं आते हैं और आज जब हम पंचायत के सदस्य बैठक में पहुंचे तो आज भी पंचायत सचिव नहीं थे। न ही बैठक में पंचायत प्रधान बैठक में आती हैं।

यदि पंचायत सदस्यों ने किसी प्रकार की सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास कार्यों की कोई जानकारी लेनी हो तो किससे ली जाए। पंचायत सदस्यों को ना तो पंचायत सचिव द्वारा कुछ बताया जाता है और न ही पंचायत प्रधान द्वारा। क्योंकि पंचायत प्रधान तो बैठक में आती ही नहीं है।

एक वर्ष हो गया पंचायत में कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। ना ही पंचायत के सदस्यों को विश्वास में लिया जाता है, ना ही आज दिन तक सचिव या प्रधान द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे या फिर जो पंचायत में विकास करने के लिए धनराशि आती है उस धनराशी को वार्डो में भी नही दिया जाता है।

किसी भी प्रकार की जानकारी पंचायत सदस्यों को नहीं दी जाती है। या फिर कोई कमेटी बनाई जाती है तो भी पंचायत सदस्यों को पता नहीं होता। यदि कुछ पंचायत वार्डों में कार्य जो हो रहे हैं, पंचायत वार्ड के उस पंचायत सदस्यों को पता ही नहीं होता कि उसके वार्ड में कार्य कौन करवा रहा है।पंचायत का कार्य कौन कर रहा है। किसी को पता नहीं।

पंचायत प्रधान के पति को सचिव द्वारा अपने कंप्यूटर का सीक्रेट कोड भी दे रखा है तथा सभी कार्य अपनी दुकान तथा घर पर बैठ कर कर रहे हैं। पंचायत के सदस्यों का कहना है कि यदि ऐसा ही करना है तो लोगों ने पंचायत सदस्यों को क्यों चुना हुआ है। सभी सदस्यों ने कहां है कि इसकी जांच की जाए क्योंकि पंचायत सचिव खुद कोई कार्य नहीं करता है।

मौके पर ही आज खंड विकास अधिकारी ने शिकायत मिलने पर जांच के लिए पंचायत निरीक्षक और एसआई को मौके पर भेज दिया तथा देखा कि ना तो पंचायत में मौके पर सचिव थे और ना ही प्रधान। ना ही सचिव ने कोई छुट्टी ली हुई थी।

पंचायत निरीक्षक ने सभी सदस्यों को जो मौके पर थे उनसे लिखित शिकायत ले ली और कहा कि इसकी जांच होगी तथा सभी दस्तावेजों की भी और सचिव को दोषी पाए जाने पर उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सचिव को नोटिस भेजा जा रहा है।

उधर सभी पंचायत सदस्यों ने इस विषय पर पंचायती राज मंत्री तथा जिलाधीश को भी शिकायत भेज दी है और कहा है कि यहां से इस सचिव का तुरंत तबादला किया जाए और सभी कार्यों की जांच की जाए।

पंचायत सदस्यों ने कहा है कि यदि इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो सभी पंचायत सदस्य एक साथ पंचायत से अपने पदों से त्यागपत्र दे देंगे ।

उधर खंड विकास अधिकारी से जब इस विषय पर पूछा तो उन्होंने कहा कि आज स्वयं मीटिंग के लिए धर्मशाला में हूं तथा मैं स्वयं इस विषय को देखूंगी। मेरे पास शिकायत पंचायत के सदस्यों द्वारा दी गई है और इसकी जांच के लिए मैंने अपने खंड के पंचायत निरीक्षक तथा एसआई को भेजा हुआ है। रिपोर्ट आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...