
शिमला, जसपाल ठाकुर
सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था अब ऑनलाइन ही होती रहेगी। न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि 50 प्रतिशत स्टडी ऑनलाइन जारी रहेगी। कोविड के मामले थमने के बाद भी जब स्कूल खुलेगे, तो छात्रों की 50 प्रतिशत ऑफलाइन क्लासेस होगी, वहीं 50 फीसदी क्लासेस ऑनलाइन लेने का फैसला शिक्षा विभाग ने लिया है। हिमाचल सरकार एजुकेशन पॉलिसी को लागू करने के साथ ही ऑनलाइन स्टडी के फार्मूले को प्रदेश में लागू करना चाहती है।
शिक्षा विभाग का इसके पीछे तर्क है कि इससे छात्रों के बीच क्लासरूम में सोशल डिस्टेंसिंग बनाना आसान हो जाएंगा। वहीं, आने वाले समय में अगर फिर से आपात स्थीति उत्पन्न होती है, तो ऑनलाइन स्टडी के लिए छात्र तैयार रहेंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन स्टडी को 50 प्रतिशत ऑनलाइन करने को लेकर प्रोपोजल बनाना शुरू कर दिया था।
सरकार के आदेशों पर इसके लिए कमेटी का भी गठन कर दिया था, लेकिन कोविड की वजह से अभी फिलहाल इस प्रपोजल पर आगामी कार्य रुक गया है। बावजूद इसके शिक्षा विभाग का दावा है कि सभी सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन स्टडी के लिए आईसीटी लैब स्थापित की जाएंगी।
इस लैब में छात्रों को बैठने से लेकर ऑनलाइन स्टडी मटीरियल के साथ ही डिजिटल ब्लैकबोर्ड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि छात्रों को डिजिटल ब्लैकबोर्ड के माध्यम से समझाना भी आसान हो जाएंगा। जानकारी के अनुसार वर्चुवल क्लासेस की योजना को भी न्यू ऐजुकेशन पॉलिसी में ही शिक्षा विभाग पूरा करेगा। एक से दूसरे स्कूल में पढऩे वाले छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएंगा। इससे जिन स्कूलों में शिक्षक भी नहीं होगे, वहां पर भी पढ़ाई बाधित नहीं होगी।
