नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग से दुष्कर्म

--Advertisement--

Image

पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के श्री रेणुका जी थाना के अंतर्गत एक नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि बुधवार को वह किसी काम से ददाहू अस्पताल गई हुई थी।

इस दौरान बेटी घर पर अकेली थी। दिन को 12 बजे के करीब जब बेटी खेतों में घास लेने के लिए गई तो गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मां जब वापस घर लौटी तो बेटी ने सारी बात मां को बता दी।

इसके बाद मां ने पुलिस थाना रेणुकाजी में व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वीरवार को नाहन में पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।

उधर संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वीरवार को  पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...