नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक
शाहपुर – नितीश पठानियाँ
हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की दुर्गेला पंचायत के सोहबित राजपूत ने नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में 83 किलोग्राम ओपन कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया।

यह प्रतियोगिता 12 मार्च से 15 मार्च तक जम्मू में आयोजित की गई, जिसमें उत्तर भारत के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।

द फर्स्ट फिटनेस जिम, रैत का प्रतिनिधित्व करते हुए सोहबित ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी ताकत व मेहनत का बेहतरीन परिचय दिया। उनकी इस सफलता के पीछे गुरु जी अजीत सिंह का मार्गदर्शन और प्रशिक्षण अहम रहा।

सोहबित की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया, बल्कि युवाओं को भी खेलों की ओर प्रेरित किया है।
सोहबित राजपूत को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई!

