
नैना देवी/ बिलासपुर सुभाष चंदेल
कल रात लगभग 11:00 बजे नैना देवी चौकी की टीम को एक बच्चा घूमता हुआ मिला, जिससे पूछताछ करने पर पाया गया कि इसका नाम शेखर है, उम्र 12 वर्ष की है, घर गढ़शंकर पंजाब में है और यह घूमते हुए नैना देवी पहुंचा है, बच्चे के माता पिता से सम्पर्क कर बच्चे को चौकी में खाना खिलाकर सुरक्षित सुलाया गया, आज सुबह इसके पिता श्री विनोद कुमार गांव गुड़ा डाकघर तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर के हवाले किया गया है।
