नैक के ग्रेड में पिछड़ा धर्मशाला कॉलेज, मिला बी प्लस-प्लस ग्रेड

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला को बीते सप्ताह राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से निरीक्षण करने के बाद बी प्लस-प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है।

नैक की टीम ने कॉलेज की ग्रेडिंग के लिए सभी बिंदुओं का निरीक्षण किया था। इसके आधार पर कॉलेज को यह ग्रेड दिया गया है। कॉलेज में रिसर्च प्रोजेक्ट न होने, शिक्षकों व छात्रों की रेशों में कमी और एक्टिविटी कम होने पर ग्रेड के स्तर में कमी आई है।

इससे पहले साल 2015 में कॉलेज को ए-ग्रेड मिला था। हालांकि इसमें राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के नियमों में सख्ती को भी वजह बताया जा रहा है। बावजूद इसके कॉलेज को अब बी-प्लस-प्लस ग्रेड से ही संतोष करना पड़ेगा, जो कि ए-ग्रेड के आसपास ही है।

उधर, पीजी कॉलेज धर्मशाला के प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह ग्रेड ए के नजदीक ही है, कुछ कमियों को लेकर निर्देशित किया गया है, उन्हें दूर किए जाने के लिए कॉलेज की ओर से प्रयास किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...