नेहरू की बुनियाद पर ही आज का भारत बना है- राम लाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने कहा कि 27 मई आज के देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की 130 पुण्यतिथि है। वे सच मे भारतवर्ष की राजनीति में आधुनिक भारत के पुरोधा थे।

उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से बार एट लॉ की डिग्री ग्रहण की थी। देश की आजादी में नेहरू जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। नेहरू जी आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य, एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के वास्तुकार माने जाते हैं। इस बात में कोई अतिश्योक्ति नहीं है की पंडित नेहरू शुरू से ही गांधीजी से प्रभावित रहे और 1912 में कांग्रेस से जुड़े। 1920 के प्रतापगढ़ के पहले किसान मोर्चे को संगठित करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। 1928 में लखनऊ में साइमन कमीशन के विरोध में नेहरू घायल हुए और 1930 के नमक आंदोलन में गिरफ्तार हुए। उन्होंने 6 माह जेल काटी। 1935 में अलमोड़ा जेल में ‘आत्मकथा’ लिखी। उन्होंने कुल 9 बार जेल यात्राएं कीं। नेहरू जी ने जहां देश के अंतराष्ट्रीय सम्बन्धों को सुदृढ़ बनाने में महारत हासिल थी वही “भारत एक खोज” जैसी अमर प्रति भी उनकी ही देन है।

उधर जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान ने नेहरू जी के बारे में कहा कि नेहरू जी 6 बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद लाहौर अधिवेशन 1929, लखनऊ कांग्रेस अदिवेशन 1936, फैजपुर कांग्रेस अधिवेशन 1937, दिल्ली कांग्रेस अधिवेशन 1951, हैदराबाद कांग्रेस अधिवेशन 1953 और कल्याणी कांग्रेस अधिवेशन 1954 को सुशोभित किया।

1942 के ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में नेहरू जी 9 अगस्त 1942 को बंबई में गिरफ्तार हुए और अहमदनगर जेल में रहे, जहां से 15 जून 1945 को रिहा किए गए। नेहरू जी ने पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित किया जो कि पूरे विश्व के लिए एक नई अवधारणा थी और 1954 में ‘भारतरत्न’ से अलंकृत हुए।

नेहरू जी ने तटस्थ राष्ट्रों को संगठित किया और निर्गुट और तीसरी दुनिया के देशों की एक नई अवधारणा विश्व पटल पर रख दी औए उनका नेतृत्व भी किया। यह उनकी सबसे बड़ी भूमिका रही। उनको विनम्र श्रद्धांजलि है है देश उनको नमन भी करता है और इनके द्वारा उस काल मे किए गए बुनियादी कार्यो पर ही आज का भारत खड़ा है।

आदर सहित
संदीप सांख्यान
महासचिव, जिला कांग्रेस
बिलासपुर (हि.प्र)

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...