नेहरनपुखर के भीमराव अंबेडकर भवन में लगा फ्री मेडिकल कैंप

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया 

हिमाचल के कांगड़ा जिला में स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं।

श्रीबालाजी हॉस्पिटल अब तक कई फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है। जिसमें मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है।

इसी कड़ी में गुरुवार को श्रीबालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्धेश्य से देहरा के नेहरपुखर पहुंचा।

नेहरनपुखर के भीमराव अंबेडकर भवन फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें श्रीबालाजी हॉस्पिटल के पांच स्पेशलिस्ट (हडी, बालरोग, नेत्र, गला कान ओर नाक, इस्त्रीरोग विशेषज्ञ ) चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं।

इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई।

बता दें कि श्रीबालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं।

यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर अस्पतालों में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घरद्वार पर ही इलाज किया जाए।

जिससे बीमारी का समय रहते पता लगा कर इलाज किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...