नेशनल इंटीग्रेशन कैंप गधपुरी हरियाणा में हुआ संपन्न

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

भारत स्काउट्स एंड गाइड का नेशनल इंटीग्रेशन कैंप पलवल हरियाणा में 19 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित किया गयाा। इसका मुख्य थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत था । जो कि आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए रखा गया था ।

इस कैंप में जिला कांगड़ा के 16 स्काउट्स और 16 गाइड्स ने दो यूनिट लीडर्स नीलम कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोटली और विजय सिंह रंधावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली ज्ञमबाला ने भाग लिया ।

इस कैंप में पूरे भारत से स्काउट्स एवं गाइड्स ने भाग लिया । इस कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिनमें फूड प्लाजा राज्य की संस्कृति ,राज्य के फोक डांस ,राज्य के लोकगीत स्टेट एक्सपोजिशन इत्यादि ।

बड़े हर्ष की बात है की अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिला कांगड़ा के बसंतपुर , मोटली, हटली जमवाला एवं कोटला के स्काउट्स एवं गाइड्स ने यूनिट लीडर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किया । और फूड प्लाजा में प्रथम स्थान एवं हिमाचली शादी प्रस्तुति में भी प्रथम स्थान हासिल किया ।

उनकी इस उपलब्धि पर ज़िला चीफ़ कमिश्नर भारत स्काउट्स एंड गाइड्ज़ कम उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कपूर ने कहा कि जिला कांगड़ा की टीम बहुत ही मेहनती एवम् अनुभवी है। उन्होंने न केवल ज़िला कांगड़ा का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड की ऐसी गतिविधियां निश्चय ही विद्यार्थियों को अनुशासित एवं आतम विश्वासी बनाती हैं जिला कांगड़ा की बीएसजी कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनायें एवं हार्दिक बधाई।

यह जानकारी जिला कमिश्नर गाइड नीरज मिन्हास ने दी । उन्होंने स्टेट ट्रेनिंग कमिशनर सुरेन्दर गोस्वामी और ज़िला सेक्रेटेरी अशोक धीमान एवं स्टेट सेक्रेटेरी राज़ कुमार सहित उच्च शिक्षा निदेशक एवं स्टेट चीफ़ कमिशनर डाक्टर अमरजीत शर्मा का विशेष धन्यवाद किया जिन्होंने ज़िला कांगड़ा को ऐसा मौक़ा दिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...