नेट बैंकिंग के नाम पर शातिरों ने पूर्व सैनिक से मांगा OTP, खाते से उड़े 15 लाख

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

पुलिस थाना तलाई के तहत हुई आपराधिक घटना में शातिर चोरों ने ओटीपी लेकर एक पूर्व सैनिक के खाते से 15 लाख रुपये उड़ा लिए। शाहतलाई के मरुड़ा गांव में रहने वाले रिटायर कर्मी ने साइबर अपराधियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने पीड़ित से नेट बैंकिंग एक्टिवेट के नाम पर 15 लाख की राशि खाते से निकाल ली।

पीड़ित व्यक्ति पेंशन खाता चेक करवाने व नेट बैंकिंग एक्टिवेट करवाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक हरसौर गया था। पीड़ित व्यक्ति ने नेट बैंकिग एक्टिवेट करने के लिए मैनेजर से कहा तो ब्रांच मैनेजर ने उन्हें खुद ही पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट पर जाकर नेट बैंकिंग एक्टिवेट करने की बात कही।

पीड़ित दीवान चंद भारद्वाज ने घर आकर नेट बैंकिंग के लिए गूगल सर्च किया, तो उसमें टोल फ्री नंबर 8250636975 पाया। उन्होंने इस नंबर पर कॉल करने के बाद व्यक्ति से ऑनलाइन रजिस्टर करने को कहा, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद उन्होंने धोखाधड़ी से इनसे ओटीपी ले लिया।

इसके बाद जब व्यक्ति ने अपना खाता चैक किया तो खाते में रखा बैलेंस 40,99,210.24 से 26,00,209.24 हो गया। व्यक्ति के खाते से 15 लाख की राशि कट गई थी।

दीवान चंद भारद्वाज ने बताया कि 31 जनवरी 2022 को भारतीय जल सेना (नेवी) से सेवानिवृत्त हुआ है। उसने कुछ लोगों को पेमेंट देनी थी लेकिन उसके पास बैंक की चेक बुक नहीं थी, जिस कारण उसने शाखा प्रबंधक से नेट बैंकिंग के बारे में शाखा प्रबंधक से पूछा था।

व्यक्ति ने बताया कि पहले खाते से 1 रुपये की निकासी हुई इसके बाद 4,99,999 खाते से निकाले गए। चंद क्षणों में ही दो 5-5 लाख की ट्रांजेक्शन हुई।

तलाई पुलिस ने धारा अज्ञात व्यक्तियों के ख़िआफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...