
नूरपूर की टीम ने जीता 9वां अंतर राज्यीय कबड्डी टूर्नामेंट।
जूनियर वर्ग में लियो क्लब हारचक्कियां की टीम ने जीता खिताब
हारचक्कियां में 9वें अंतर राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन।
लंज,निजी सम्वाददाता:
हारचक्कियां में लियो क्लब के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय 9वां अंतर राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमे कैप्टन उत्तम राणा व साधुराम राणा उपप्रधान डोल ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की।वहीं लियो क्लब के प्रधान केवल धीमान ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ रैफरी की भूमिका अदा करने वाले स्वरूप सिंह,राज फुटवाल के कोच,राकेश पगरोत्रा, हनीफ,सुरजीत शर्मा,पवन विनोद पटियाल तरसेम चौहान,रणजीत इत्यादि का आभार जताया। साथ ही समस्त दानी सज्जनों का भी धन्यवाद किया। मुख्यतिथि कैप्टन उत्तम राणा, साधुराम राणा ने आयोजक कमेटी को 2100-2100 की सहायता राशि प्रदान की। लड़कियों के मुकाबलों में हारचक्कियां व पद्धर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें लड़कियों की हारचक्कियां की टीम विजेता रही।लड़कियों की विजेता टीम को 3100 रुपये व उपविजेता को 2100 की राशि देकर सम्मानित किया गया
*अंडर 14 मुकाबले में ये रहे विजेता*
अंडर-14 में सेमीफाइनल मुकाबला एसआरएम हारचक्कियां व थाना टीम के बीच हुआ जिसमें थाना की टीम विजेता रही। साथ ही दूसरा मैच लसलस की टीम व डोला जड़जड़ात के बीच हुआ जिस में लसलस की टीम विजेता होकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला थाना की टीम व लसलस टीम के बीच हुआ जिसमें थाना की टीम ने अंडर 14 का खिताब जीता। विजेता रही थाना की टीम को 2100 रुपये व उपविजेता टीम को 1500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
*अंडर 19 मुकाबले में ये रहे विजेता*
अंडर 19 में पहला सेमीफाइनल मुकाबला मनेई व हनुमान मंदिर पंजाब की टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें हनुमान मंदिर पंजाब ने मैच जीतकर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लियो कल्ब हारचक्कियां व शहीद तिलक राज युवा क्लब धेवा के बीच हुआ।जिसमें लियो क्लब हारचक्कियां ने मुकाबला जीत कर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-19 में फाइनल मुकाबला हनुमान मंदिर पंजाब की टीम व लियो क्लब हारचक्कियां के बीच हुआ। जिसमें लियो क्लब हारचक्कियां की टीम पंजाब की टीम को हराकर विजेता बनी। विजेता टीम को 6100 रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
*सीनियर वर्ग के मुकाबले*
सीनियर वर्ग के ओपन मुकाबलों में पंजाब व धर्मशाला के बीच पहला मुकाबला हुआ।जिसमे धर्मशाला की टीम विजेता रही।
वहीं दूसरा मुकाबला नूरपुर की टीम व दियोली के बीच हुआ। जिसमें नूरपूर विजेता रहा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला लियो क्लब हारचक्कियां व धर्मशाला के बीच खेला गया। जिसमें धर्मशाला की टीम विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नूरपुर व बमलैस टीम के बीच हुआ। जिसमें नूरपुर की टीम विजेता रही। वहीं सीनियर ओपन वर्ग में फाइनल मुकाबला धर्मशाला व नूरपुर की टीम के बीच हुआ। जिसमें नूरपूर की टीम 31-16 से धर्मशाला की टीम को हराकर विजेता रही। विजेता टीम को 8100 रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 7100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
*ये रहे मौजूद*
इस मौके पर लियो क्लब के प्रधान केवल धीमान, लिटिल फ्लाबर स्कूल दुराना के प्रधानाचार्य राकेश कुमार,मानव भारती स्कुल के चैयरमैन सुरेश्वर परमार,एसआरएम स्कूल के चैयरमैन संजय कुमार रिंकू वर्मा,त्रिलोक सिंह गुलेरिया,अभय नरयाल तिलक राज,शाम, कृपाल सिंह ,मेहर सिंह ,पवन,कमल,महंगा राम,राकेश भूरिया,रिंकू ,अशोक पटियाल ,ज्ञान चंद,सतपाल धीमान,गुगु गुलेरिया सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
