नूरपुर शहर के युवा समाजसेवी ईशान महाजन ने अब अपने युवा साथियो के साथ नुरपुर कोविड सेंटर के डॉक्टर,नर्स ,हेल्पर ओर अटेंडेंट को तीन समय का खाना निशुल्क उपलब्ध करवाने की बात कही

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश

नूरपुर शहर के युवा समाजसेवी ईशान महाजन ने अब अपने युवा साथियो के साथ नुरपुर कोविड सेंटर के डॉक्टर,नर्स ,हेल्पर ओर अटेंडेंट को तीन समय का खाना निशुल्क उपलब्ध करवाने की बात कही है।

यही नहीं यह युवा शहर में अपने दोस्तों के साथ मिलकर शहर को सेनिटाइज भी कर रहा है।अब इसने नूरपुर में बनने जा रहे 50 बेड के कोविड केयर सेंटर अस्पताल में कोविड मरीजों की देखरेख में तैनात सभी डॉक्टर,नर्स और हेल्पर्ज को तीन समय का खाना उपलब्ध करने का दावा किया है और इसके लिए बाकायदा उन्होंने चौगान के कम्युनिटी हाल में सभी के खाने के इंतजाम करने की बात कही है।

ईशान ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि इन सबके खाने में नियुक्त सभी रसोइयों और वेटरज का बाकायदा कॅरोना टेस्ट करवाने के बाद ही खाना बनाने की व्यवस्था में लगाया जाएगा।ईशान ने कहा कि समाज के प्रति सेवाभाव उनमें पहले से ही था।और आज जो उन्होंने यह इतना बड़ा जिम्मा उठाया है।

उसके पीछे सबका बड़ा सहयोग उनके परिजनों का है और साथ ही नूरपुर प्रशासन के मार्गदर्शन से ही वो यह सब करने में समर्थ हो पा रहे है।ईशान ने कहा कि वो ना केवल इन कोरोना वॉरियर को तीन समय खाना खिलाएंगे बल्कि इसके अलावा भी कहीं प्रशासन को उनकी जरूरत पड़ती है तो वो अपनी टीम के साथ हमेशा खड़े है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...