
नूरपुर – देवांश राजपूत
नूरपुर के राजा का बाग़ गांव की नेहा चौधरी पुत्री सुभाष चंद ने नर्सिंग अफसर की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. नेहा सैनिक परिवार से सम्बन्ध रखती हैं. इनके पिता भारतीय सेना से सूबेदार मेजर के पद से सेवा निवृत हुए हैं.
यह परीक्षा 11 सितम्बर को हुई थी और 26 सितम्बर को इसका परिणाम घोषित हो गया था. 14 अक्टूबर को प्लेसमेंट सूचि जारी हुई. जिसमे नेहा को AIIMS विजयपुर (जम्मू) में तैनाती मिली है.
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विधयालय नंबर 4 पठानकोट से पूरी की है. उसके बाद बीएससी नर्सिंग आर्मी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग जालंधर से और एमएससी नर्सिंग IGMC शिमला से 2021 में उत्तीर्ण की है.
नेहा का बचपन से ही मानवता की सेवा का सपना था. मौजूदा समय में नेहा बीइन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग जम्मू में बतौर नर्सिंग टुटर अपनी सेवाएं दे रही हैं. नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, परिजनों और अधयापकों को दिया है.
