नूरपुर में 118.10 करोड़ रुपये में नीलाम हुए शराब के 108 ठेके

--Advertisement--

Image

शराब ठेकों से लक्ष्य से 22 करोड़ ज्यादा जुटाया, डिप्टी कमिश्नर ने किया खुलासा

नूरपुर – स्वर्ण राणा

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से वर्ष 2023.24 के लिए राजस्व जिला नूरपुर के अंतर्गत शराब के ठेकों की पांच यूनिटों की नीलामी शुक्रवार को जाच्छ स्थित उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय में आयोजित की गई। यह नीलामी प्रक्रिया एडीसी कांगड़ा सौरभ जस्सल की देखरेख में की गई।

इस अवसर पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर विवेक महाजन सदस्य डिप्टी कमिश्नर हमीरपुर वरूण कटोच आब्जर्वर व डिप्टी कमिश्नर राजस्व जिला नूरपुर टिकम ठाकुर सदस्य उपस्थित रहे।

इस नीलामी प्रक्रिया में विभाग ने राजस्व जिला नूरपुर में वर्ष 2023.24 के लिए शराब के ठेकों की नीलामी के लिए 95 करोड़ 75 लाख 36 हजार 755 रुपए का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा था और विभाग ने इस लक्ष्य से 22 करोड़ 34 लाख 77 हजार 759 रुपए अधिक राजस्व जुटाया।

डिप्टी कमीश्नर राजस्व जिला नूरपुर टीकम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनिट.1 नूरपुर-जसूर के ठेकों का 12 करोड़ 43 लाखरुपए न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया था।

  • यूनिट.2 चौगान-खुशीनगर के ठेकों का निर्धारित मूल्य 12 करोड़ 33 लाख 23 हजार 755 रुपए रखा गया था। जिसे गौरव महाजन ने 15 करोड़ 68 लाख 23 हजार 755 रुपए में हासिल किया।
  • यूनिट.3 में गंगथ-राजा का तालाब के ठेकों की नीलामी के लिए निर्धारित न्यूनतम मूल्य 12 करोड़ 13लाख रुपए तय किया गया थाए जो कि रजत ठाकुर ने 16 करोड़ 16 लाख रुपए में हासिल किया।
  • इसी तरह यूनिट-4 में ज्वाली के ठेकों के लिए 29.79 करोड़ का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया था, जो कि 41.76 करोड़ रुपये में रजत ठाकुर ने हासिल किया। इसमें विभाग को 40.19 फीसदी (11.97 करोड़) ज्यादा का राजस्व मिला।
  • यूनिट-5 में डमटाल के ठेकों के लिए निर्धारित न्यूनतम मूल्य से 2.95 करोड़ रुपये ज्यादा की बोली लगाकर यानी 32 करोड़ रुपये में एसएस वाइन ने अपने नाम किया। इसमें विभाग को करीब 10.15 प्रतिशत अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...