नूरपुर में जल्द खुलेगा विद्युत बोर्ड का सर्कल कार्यालय

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने नूरपुर में सर्कल कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (पर्सनल) ने 12 जुलाई को जारी अधिसूचना में नूरपुर में विद्युत बोर्ड का नया सर्कल कार्यालय खोलने का आदेश दिया है। साथ ही विभिन्न श्रेणियों के 16 पद स्वीकृत किए हैं।

वन मंत्री राकेश पठानिया ने दो जून को नूरपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नूरपुर में विद्युत बोर्ड का सर्कल कार्यालय खोलने की मांग प्रमुखता से उठाई थी और सीएम ने इसे मंजूर किया था।

मुख्यमंत्री की घोषणा के 40 दिन के भीतर विद्युत बोर्ड ने औपचारिकताओं को पूरा कर विद्युत बोर्ड का सर्कल कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी की है। इस समय डलहौजी में विद्युत बोर्ड का सर्कल कार्यालय है। डलहौजी सर्कल के तहत डलहौजी, चंबा, किलाड़, नूरपुर, जवाली, इंदौरा व फतेहपुर मंडल आते हैं।

नूरपुर, जवाली, इंदौरा व फतेहपुर मंडल डलहौजी सर्कल पर निर्भर थे। अब नूरपुर में विद्युत बोर्ड का सर्कल कार्यालय खुलने से नूरपुर के अलावा जवाली, इंदौरा व फतेहपुर मंडलों में बजट की कमी नहीं आएगी व इन मंडलों के प्रशासनिक कार्य नूरपुर में ही होंगे।

राज्य विद्युत बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (पर्सनल) ने जारी अधिसूचना में नूरपुर, जवाली, फतेहपुर व इंदौरा मंडलों का सारा रिकार्ड व प्रशासनिक नियंत्रण नूरपुर सर्कल को सौंपने के आदेश दिए हैं।

बोर्ड ने नूरपुर सर्कल के लिए एक अधीक्षण अभियंता सहित 15 अन्य पद स्वीकृत किए हैं। नूरपुर सर्कल बोर्ड के मुख्य अभियंता (आपरेशन) धर्मशाला के तहत होगा।

नूरपुर सर्कल में होंगे चार मंडल

नूरपुर सर्कल में अब नूरपुर, जवाली, इंदौरा व फतेहपुर सहित चार मंडल होंगे। अब सर्कल में जितना भी बजट सरकार जारी करेगी वह चार मंडलों में खर्च होगा। पहले डलहौजी सर्कल में जो भी बजट सरकार जारी करती थी वह सात मंडलों में बांटा जाता था।

जल्द होगी स्टाफ की तैनाती -राकेश पठानिया, वन मंत्री

विद्युत बोर्ड ने नूरपुर में सर्कल कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द स्टाफ की नियुक्ति होगी और कार्यालय काम करना शुरू कर देगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...