नूरपुर बार एसोसिएशन एडवोकेट अमेंडमेंट बिल को लेकर लामबंद

--Advertisement--

चौथे दिन भी काम ना होने के चलते आम जनता हो रही परेशान, बार एसोसिएशन की मांग,जल्द बिल को वापिस ले सरकार

नूरपुर – स्वर्ण राणा

केंद्र द्वारा लाये जा रहे एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ बार एसोसिएशन नूरपुर की हड़ताल का आज चौथा दिन हैं।नूरपुर बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता पूरी तरह राज्य बार एसोसिएशन के साथ सरकार के एडवोकेट अमेंडमेंट बिल को लेकर हड़ताल पर है।

नूरपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपिंदर ठाकुर ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग है कि इस काले कानून को शीघ्र अति शीघ्र वापस लिया जाए तथा अधिवक्ता संघ काउंसिल आफ इंडिया की स्वायत्तता से कोई छेड़छाड़ ना करे। जब तक सरकार द्वारा इस संशोधन बिल को वापस नहीं लिया जाता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द नोटिफिकेशन या सर्कुलर के द्वारा या प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा इस संशोधन बिल को वापस ले। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सभी बार एसोसिएशन के प्रमुख की एक मीटिंग बिलासपुर में रखी गई है, जहां पर सब जे.पी. नड्डा से मिलेंगे और उनसे इस अमेंडमेंट बिल को वापिस लेने की मांग करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...