नूरपुर के SP अशोक रतन को कांगड़ा का एडिशनल चार्ज, SSP शालिनी को केंद्र में नई जिम्मेदारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश कैडर की 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शालिनी अग्निहोत्री को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है, जहां वे डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर चार साल तक सेवाएं देंगी।

प्रदेश सरकार ने गुरुवार को उन्हें एसएसपी कांगड़ा के पद से रिलीव कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। शालिनी अग्निहोत्री मार्च 2023 से कांगड़ा जिले की एसपी के पद पर कार्यरत थीं और अपने सख्त लेकिन विनम्र कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं।

कांगड़ा की पहली महिला एसपी बनने का गौरव भी उन्हें ही प्राप्त है। इससे पहले वह मंडी और कुल्लू जैसे बड़े जिलों में भी एसपी रह चुकी हैं। अपने करीब 13 साल के पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने तीन प्रमुख जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। मूल रूप से ऊना जिले की रहने वाली शालिनी ने आईपीएस कैरियर की शुरुआत भी अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से की थी।

केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग ने 28 मई को ही शालिनी अग्निहोत्री की दिल्ली में नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी। अब प्रदेश सरकार ने उन्हें औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया है ताकि वह नई जिम्मेदारी संभाल सकें। अधिसूचना के अनुसार शालिनी अग्निहोत्री चार साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगी।

उधर, एसएसपी कांगड़ा के पद से शालिनी अग्निहोत्री के रिलीव होते ही प्रदेश सरकार ने नूरपुर के एसपी अशोक रत्न को कांगड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अशोक रत्न 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और आगामी आदेशों तक कांगड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक का दायित्व भी संभालेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...